गढ़वा, मार्च 7 -- डंडई, प्रतिनिधि। डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाहों के बीच ईंधन से भरा एक टैंकर शनिवार को स्थानीय यदुवंशी पेट्रोल पंप पहुंचा । वहीं ईंधन पहुंचने की जानकारी पाते ही बड़ी तादात में ग्राहक डीजल और पेट्रोल की खरीदारी करने को लेकर वहां पर पहुंच गए। उक्त टंकी पर ग्राहकों की इतनी भीड़ हो गई की दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की भीड़ जमा हो गई। उससे पेट्रोल-डीजल के लिए अफरातफरी मच गई। भीड़ को देखते हुए पंप संचालक को पुलिस का सहारा लिया। पेट्रोल पंप संचालक के बुलावे पर दल बल के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे थाना के एएसआई मुनेश्वर राम विरोधी के द्वारा सभी को लाइन में लगाकर तेल बिक्री शुरू कराई गई। पूछने पर पेट्रोल पंप संचालक रामबदन यादव ने बताया कि न जाने ग्राहकों की आज इतनी काफी भीड़ तेल को लेकर कैसे हो गई है । उन्होंने कहा कि पेट्रोल...