मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ, संवाददाता। जिले के तमाम क्षेत्रो में इन दिनों ईंधन संकट गहराता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की किल्लत के चलते आम लोगों की रफ्तार थम सी गई है। हालत यह है कि अहिरानी सहित जनपद अन्य क्षेत्रों के पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं, जबकि अन्य पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह से ही वाहन चालकों की भीड़ पंपों पर जुट रही है, लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण सभी को ईंधन मिल पाना मुश्किल हो रहा है। डीजल, पेट्रोल के किल्लत से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके वहां शादी-विवाह या अन्य जरूरी कार्यक्रम हैं। यह भी पढ़ें- डीजल पेट्रोल की कमी के संकट से नहीं मिल रही निजात ईंधन की कमी के चलते बारात, कैटरिंग और अन्य व्यवस्थाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। कई लोगों को दोगुने दाम या वैकल्पिक व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.