आजमगढ़, मार्च 25 -- अतरौलिया। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर बुधवार को पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही डीजल और पेट्रोल लेने वाले लोगों की लंबी लाइन लग गई। बाइक, कार सहित बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर में डीजल लेने के लिए गैलन लेकर पेट्रोल पंपों की तरफ चल दिए। पंपों पर भीड़ उमड़ने के कारण अफरातफरी मच गई। हर कोई पहले पेट्रोल-डीजल लेने के लिए परेशान दिखा। पंपकर्मी गैलन और डिब्बे में पेट्रोल-डीजल देने से मना कर दे रहे थे। बूढ़नपुर के आपूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। यह केवल अफवाह है। कंपनी की ओर से पंपों को डीजल-पेट्रोल अब नकद भुगतान के बाद ही दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.