कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। युद्ध के तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर लोगों की चिंताओं के रूप में दिखने लगा है। घरेलू गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता एवं कीमतों को लेकर लोगों में आशंका बढ़ रही है। इसी के चलते नगर के पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी है। स्थिति यह है कि लोग सामान्य से अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। जहां पहले उपभोक्ता 100 या 200 रुपये का पेट्रोल लेते थे, वहीं अब वे टंकी फुल कराने या 500 रुपये से अधिक का ईंधन डलवाने लगे हैं। पेट्रोल पंप कर्मियों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में मांग में तेजी आई है, जिससे पंपों पर दबाव भी बढ़ा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम संगठन के जिलाध्यक्ष विजय द्विवेदी ने स्थिति को सामान्य बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेट्रोल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.