नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार उबल रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, सीएनजी जैसे फ्यूल की कीमतें बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। कुछ दिन पहले ही नायरा ने पेट्रोल के दाम 5 प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 प्रति लीटर बढ़ाए थे। जबकि, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल के पंपों पर आज भी राहत है। इन कंपनियों के पंपों पर पेट्रोल-डीजल के रेट मई के बाद नहीं बदले हैं। दूसरी अच्छी खबर यह है कि देश भर में एलपीजी और सीएनजी के रेट स्थिर हैं। कब तक स्थिर रहेंगे अभी यह कहना मुश्किल है। कंपनियों का मार्जिन कम होता जा रहा है और उनपर कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई चारा नहीं बच रहा।आज कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट सबसे पहले बात आज कच्चे तेल की कीमतों की। क्रूड की कीमतों में शुक्रवार को मामूली गि...