नई दिल्ली, जुलाई 28 -- मंगलवार बड़ी राहतभरी खबर लेकर आया है। कच्चे तेल के दाम धड़ाम हो गए हैं। इससे पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट जारी रही। सोमवार को 8 प्रतिशत से अधिक टूटने के बाद अमेरिकी मानक कच्चा तेल (WTI) 82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं ब्रेंट क्रूड में तीन महीने से अधिक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 88.36 डॉलर पर बंद हुआ। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले रोकने का फैसला किया है ताकि बातचीत को एक और मौका दिया जा सके। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों के बीच कोई ठोस चर्चा हो रही है या नहीं।होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही अभी सामान्य नहीं इस महीने कच्...