नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद आज सुबह छह बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 105 डॉलर के करीब था। आज भी भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत बरकरार है, लेकिन सवाल यह है कि यह राहत कितने दिनों तक रहेगी? 16 सितंबर के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। बता दें भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है। ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के शुरुआती दौर में जब कच्चे तेल के दाम अंधाधुंध बढ़ रहे तो पाकिस्तान, बंग्लादेश, चीन, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान जैसे पड़ेसियों के साथ-साथ दुनिया के तमाम देश महंगाई बोझ जनता पर डाल रहे थे। यह भी पढ़ें- थाली से दिखती महंगाई: प्याज 50%, अदरक 70% उछले, चिकन और अंडे के भी दाम बढ़े...