हल्द्वानी, मई 17 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार आम जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर त्यूणी में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शनमहंगाई का असर वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन, खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल व...