नई दिल्ली, मई 20 -- Petrol Diesel Price Today: एक हफ्ते में दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 राज्यों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है। जाहिर है, आज आपके मन में बड़ा सवाल ये है क्या कहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम तो नहीं बढ़ गए?बता दें मंगलवार को सुबह-सुबह ही उपभोक्ताओं को करीब 1 रुपये प्रति लीटर का झटका लगा था। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यह बढ़ोतरी 2022 के बाद पहली बार हुई थी। यह भी पढ़ें- भारत पर 3 बड़े झटके एक साथ आ रहे हैं, सीईए ने किया आगाह, सामने है बड़ा संकट आज ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है, जबकि युद्ध शुरू होने से पहले यह करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। इस भारी ...