हल्द्वानी, मई 19 -- हल्द्वानी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार बढ़े ईंधन के दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह 6 बजे से नए रेट लागू कर दिए गए हैं। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बढ़ोतरी के बाद अब सामान्य पेट्रोल 96.27 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि स्पीड पेट्रोल 105.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम यह भी पढ़ें- हफ्ते भर में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों के शेयरों में लौटी रौनक यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के 17 रुपये तक दाम ब...