कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन पर पटहेरवा क्षेत्र में संचालित करीब छह की संख्या में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। कभी-कभी पेट्रोल-डीजल मिल भी नहीं पा रहा है, जबकि दूसरी ओर प्रतिबंध के बावजूद बड़े-बड़े गैलन में शॉर्ट्सकट के रास्ते तस्करी हो रही है। बाइक व फोरव्हीलर में टंकी फुल कराने वाले कुछ लोग दिन दो बार गाड़ियों में तेल भरवा रहे हैं, जो जांच का विषय है।पटहेरवा क्षेत्र से बिहार बार्डर नजदीक है। बिहार में डीजल व पेट्रोल लगभग दस से ग्यारह रुपये महंगा बिक रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेल संकट के कारण पंप के कर्मी तस्करी करने वालों को कहीं यदि गैलन में तेल नहीं दे रहे हैं तो वाहनों के टैंक भी फुल करा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- कम नहीं हो रहा है डीजल-पेट्रोल का संकट रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.