सिमडेगा, मार्च 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों केपेट्रोल पंपों पर फिलहाल कहीं भी पेट्रोल को लेकर अफरा-तफरी या मारामारी की स्थिति नजर नहीं आई। अधिकांश पंपों पर सामान्य रूप से वाहनों में तेल भराया जा रहा है और लंबी कतारें भी देखने को नहीं मिलीं। हालांकि हाल के दिनों में स्टोव के उपयोग में बढ़ोतरी के कारण डीजल की मांग में कुछ इजाफा जरूर देखा जा रहा है। इसके बावजूद पंप संचालकों के अनुसार डीजल की आपूर्ति फिलहाल संतुलित है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। कोलबिरा स्थित पेट्रोल पंप में शुक्रवार को हल्की भीड़ जरूर दिखी, लेकिन लोगों को बिना किसी परेशानी के तेल मिल रहा है। पंपों पर कम तेल दिए जाने या सप्लाई में कटौती जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। संचालकों ने कहा कि पे...