फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने लगा है, जिससे कई पेट्रोल पंप बंद (ड्राई) होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कंपनियों को एडवांस भुगतान करने के बावजूद समय पर ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जिले में पेट्रोल-डीजल की बिक्री 20 फीसदी तक गिरने का दावा किया है। इस किल्लत को देखते हुए कई पंपों पर ग्राहकों के लिए तेल की लिमिट भी तय कर दी गई है। जिले के कई पेट्रोल पंप ड्राई की स्थित में पहुंच रहे हैं। इसका कारण कंपनियों द्वारा मिलने वाली आपूर्ति का प्रभावित होना बताया जा रहा है। बताते हैं कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में कंपनियों को एडवांस पेमेंट करने के बावजूद समय से ईंधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कंपनियों से मिलने वाले ईंधन के लिए संचालकों को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे कई स्थानों पर ग्राहकों क...