नई दिल्ली, जून 13 -- बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के बीच नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार XUV 400 EV पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान ग्राहक महिंद्रा XUV 400 EV पर अधिकतम 2.85 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा की इस ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखती है ईवी महिंद्रा XUV 400 EV के डिजाइन की बात करें तो यह काफी स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आती है। फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल के साथ महिंद्रा का सिग्नेचर कॉपर-फिनिश्ड ट...