गंगापार, मार्च 8 -- पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। यमुनापार के सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य तरीके से पेट्रोल-डीजल का वितरण हो रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सभी पंपों पर नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। साथ ही डिपो से भी ईंधन का सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। जिससे किसी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। ईंधन खत्म होने जैसी अफवाहों पर वाहन चालकों को ध्यान नहीं देना चाहिए और घबराकर अतिरिक्त ईंधन भरवाने से बचना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...