बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। इजराल व ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच गुरुवार को एक पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल खत्म होने पर लोगों की लाइन लगने का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। इसको लेकर डीएम ने भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की बात कही। कहा कि भ्रम फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा जिले के पेट्रोल पंपों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और कहीं भी ईंधन की कमी की कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अनावश्यक भ्रम एवं अफवाह फैलाने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.