किशनगंज, मई 23 -- किशनगंज। संवाददाता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का असर जिले में भी रहा। महज दस दिनों में तीसरी बार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। शनिवार को नई दरें लागू होने के बाद जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने वाले पहुंच रहे थे। शहर के कुछ पेट्रोल पंप में वाहन चालकों की कतारें लगी रही। नई कीमतों के अनुसार किशनगंज में पेट्रोल अब 112.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे की वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- भारत में पेट्रोल-डीजल अब भी महंगा नहीं. इन देशों में बेहाल है आम जनता जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 98.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमत में भी 96 पैसे की वृद्धि हुई ...