मोतिहारी, अप्रैल 3 -- रक्सौल,एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और मध्य पूर्व में गहराते युद्ध के संकट के कारण नेपाल में पिछले एक पखवाड़े में तीसरी बार पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ाई गई है। गुरुवार को नेपाल आयल निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि की है। यह नई दरें 2 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं। इससे पहले 16मार्च 2026को कीमतों में वृद्धि की गई थी। तब पेट्रोल में 31रुपए और डीजल में 54रुपए लीटर और रसोई गैस में 296रुपए प्रति सिलेंडर की रिकॉर्ड वृद्धि की गई थी। इस वृद्धि के बाद नेपाल में पेट्रोल 188 रुपये प्रति लीटर, डीजल 196 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी गैस सिलेंडर 2,126 रुपये की नई दर पर बिक्री हो रही थी। इसके बाद दुबारा25...