आगरा, मई 15 -- अमरीका-ईरान जंग की तपिश के असर के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तीन रुपए की वृद्धि कर दी है। ईंधन महंगा होने के बाद आम आदमी से लेकर कारोबारियों के घरों का बजट गड़बड़ाना तय है। रसोई कीमतों से लेकर, स्कूल बस, रोजमर्रा में सफर और लोगों की खरीद क्षमता पर भी असर होगा। शुक्रवार को लोग जब शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि की जानकारी हुई। शहर के सोरों पर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए रामवीर सिंह ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। अमेरिका-ईरान जंग के कारण पेट्रोल-डीजल और महंगे होंगे तो आम आदमी का बजट बुरी तरह गड़बड़ाएगा। ऐसे में लोगों पर सिवाए अपने घ...