नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Petrol Diesel Price: ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से अबतक ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। globalpetrolprices.com पर दिए गए ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि ब्रेंट क्रूड और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसका असर दुनिया के अधिकांश देशों में दिखाई दे रहा है। हालांकि, भारत में अभी तक सामान्य पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।कच्चे तेल में तेज उछाल डेटा के अनुसार युद्ध से पहले ब्रेंट क्रूड 71.28 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 109 डॉलर तक पहुंच गया। इसी दौरान पेट्रोल की वैश्विक औसत कीमत 1.2 डॉलर से बढ़कर 1.4 डॉलर प्रति लीटर और डीजल 1.52 डॉलर प्रति लीटर तक पहुंच गया। यह उछाल बताता है कि युद्ध के कारण सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव ने कीमतों को ऊपर ...