गुमला, मई 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ईंधन संकट का असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है,जबकि कई पेट्रोल पंपों पर तेल लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह में पेट्रोल पंप पर स्थित कुछ सामान्य नजर आ रही वहीं, अपराहन में पेट्रोल-डीजल के अफरा-तफरी मच गई। सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस स्कूल के समीप इंडेन पेट्रोल पंप में भारी भीड़ लग गई। जिससे कुछ देर के लिए इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों में तेल की किल्लत से बढ़ी परेशानी, कई जगह स्टॉक खत्म इससे पूर्व आज शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। कई वाहन चालक जरूरत के मुताबिक कम दूरी की यात्रा कर रहे ह...