गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार है। स्थिति विकट हो रही है। ईंधन की किल्लत का सर्वाधिक असर ग्रामीण इलाकों में जारी है। ईंधन की किल्लत के कारण लोग परेशान हैं। शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन की समस्या कमोबेश होने लगी है। शहर के आसपास भी आधा दर्जन पंप बंद हो गये हैं। ग्रामीण इलाकों में भी ईंधन की भारी किल्लत है। दाम बढ़ोतरी के बाद सोमवार को पेट्रोल 107.11 रुपये और डीजल 102.18 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। शनिवार को बढ़ी कीमत के बाद शहर में पेट्रोल 104.45 रुपये और डीजल 99.35 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। लगातार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: तेल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा घर का बजटपेट्रोल-डीजल की कमी सुदूरवर्ती अधिसंख्य प्र...