गौरीगंज, मार्च 27 -- अमेठी। लगातार बढ़ती जा रही पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सामान्य एजेंसियों पर इन वाहनों की बिक्री तीन गुना से अधिक बढ़ गई है, जिससे बाजार में ईवी का दबदबा साफ नजर आ रहा है। डीलरों के अनुसार जहां पहले प्रतिदिन कुछ ही वाहन बिकते थे, वहीं अब ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन न्यूनतम 30,000 रुपये से लेकर अधिकतम 60,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। जो पेट्रोल खर्च की तुलना में काफी किफायती साबित हो रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि बढ़ती ईंधन कीमतों ने भी उनके बजट पर असर डाला है। ऐसे में ईवी वाहन सस्ते और पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.