कोडरमा, मई 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली। उपायुक्त का निर्देश है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए तथा इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। अगर ऐसा कोई करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकारियों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमजनों को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इधर, डीसी को तीनों तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी प्रकार की कमी नहीं है। बताया कि जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ईंधन की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...