सिद्धार्थ, मई 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले से पेट्रोल-डीजल का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। डिपो से कई-कई दिन पंपों पर तेल नहीं आने से ड्राई रह रहे हैं इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शादी-विवाह वाले तो और भी परेशान हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल को लेकर पंप पर दौड़ रहे लोगपेट्रोल-डीजल की मारामारी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी मची हुई है। हालत खराब ही हो रहे हैं। कई ऐसे पंप हैं जहां कई-कई दिनों से तेल के टैंकर नहीं आ रहे हैं। वह ड्राई पड़े होने से लोग निराश होकर लौट जा रहे हैं। डुमरियागंज में पेट्रोल पंप संचालक जेपी मिश्र का कहना है कि पिछले तीन दिनों से तेल नहीं आया है। पंप बंद पड़ा है। बुधवार को भेजने का वादा है लेकिन कब तक आएगा पता नहीं है। शहर के सनई स्थित पं...