कानपुर, मई 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पेट्रोल, डीजल, गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकताओं ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कलेक्टे्रट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर ने कलेक्टे्रट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और और अंतर्राष्ट्रीय तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। अन्य जगहों या देशों में इतनी महंगाई नहीं हुई है,लेकिन केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के कारण देश की जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया गया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीजल और गैस कीमतों में बढोत्तरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन पर असर पड़ता है जिसका सीधा असर खाद्य सामग...