नई दिल्ली, मई 24 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 से 15 दिनों के दौरान ईंधन की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि बढ़ती ईंधन और रसोई गैस कीमतों के कारण आम लोगों के लिए घरेलू खर्च चलाना कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर भी चिंता का माहौल है और विभिन्न राज्यों से लंबी कतारों तथा आपूर्ति संबंधी समस्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में...