नई दिल्ली, जुलाई 31 -- LPG, CNG, Petrol, Diesel Price Today: ईरान-अमेरिका जंग के बीच आज 31 जुलाई को LPG, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं। कच्चा तेल अभी 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। आज यानी शुक्रवार 31 जुलाई को ब्रेंट क्रूड और WTI थोड़े गरम हुए हैं। आज सुबह 6 बजे के आसापास ब्रेंट क्रूड 61 सेंट चढ़कर 89.64 डॉलर प्रति बैरल पर ट्र्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 39 सेंट ऊपर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर था।आज 31 जुलाई को क्या हैं दिल्ली से पटना तक रेट दिल्ली में इंडेन का 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम आज भी 942 रुपये ही है। 5 किलो वाला सिलेंडर 349.50 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है। जबकि, 10 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 673 रुपये में मिल रहा है। यानी रेट में कोई बदलाव नहीं है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने...