फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, सरसमल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। पार्टी ने नेहरू कॉलोनी में चल रही तोड़फोड़ पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित राजस्थान भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने ईंधन और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए माकपा की सांगठनिक समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ...