पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन
सिद्धार्थ, जून 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली की समस्या, बढ़ती अपराधिक घटनाओं, पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं को लेकर सोमवार को सपाइयों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंच कर एसडीएम राहुल सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में शामिल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार से हर वर्ग दुखी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली का संकट बना हुआ है। लोगों को लाइन लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा है। सरकार दाम बढ़ाती चली जा रही है इससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। तेलों के दाम बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच रही है। गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मध्यम वर्ग तबाह हो रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार पूरी तरह से नाकाम है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.