भदोही, जुलाई 24 -- भदोही, संवाददाता। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। ससुराल के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया। ऊंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत आठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। ऊंज के दशरथपुर निवासी मातेश्वर की बेटी प्रतीक्षा ने तहरीर में कहा कि उनकी शादी प्रयागराज जिले के जराएं, हंडिया निवासी सतीश दुबे के साथ 14 जून 2022 को हुई थी। पिता ने शादी में पांच लाख नकद समेत लाखों रुपये, आभूषण एवं गृहस्थी के सामानों को दिया था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद ससुराल के लोगों ने कहा कि उनकी हैसियत के अनुसार दहेज नहीं मिला है। ऐसे में चार पहिया वाहन एवं 10 लाख रुपये लाने की मांग की। जिसे देना पिता के वश की बात नहीं थी। आरोपितों द्वारा मेरे के साथ ही ...