बांदा, अक्टूबर 4 -- बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर में माह भर पहले रंजिश के चलते एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर अतर्रा के बल्लान गांव में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा और जेल भेज दिया। अतर्रा के प्रभारी निरीक्षक मेहरे आलम ने बताया कि नरैनी के बाबूपुर गांव निवासी रामप्रकाश ने 21 सितंबर को पुलिस में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि सेमरिया कुशल (बल्लान) गांव निवासी उमेश पुत्र रामप्रताप उसका पूर्व परिचित था। रंजिश में उसने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी तरह अपनी जान बचा ली। गंभीर रूप से झुलसे रामप्रकाश का काफी दिन इलाज चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमें गठित कीं। मोबाइल सर्विलांस में लगाक...