झांसी, अप्रैल 23 -- झांसी से सटे मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर तिगैला के पास तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में झांसी के कटेरा के रहने वाले युवक की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा कटेरा के खेरापति इलाके में रहने वाले शिवनारायण लाग्या पेंटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते रोज वह झांसी किसी काम से गए थे। रात बेटे राहुल के साथ वापस आ रहे थे। जैसे ही पृथ्वीपुर तिगैला के पास पहुंचे। तभी तेज गति से आ रहे पेट्रोल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि शिवनारायण और राहुल उछलकर दूर गिरे और टैंकर के पहियों की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.