भभुआ, सितम्बर 17 -- पेट्रोल छिड़ककर जलाए गए आर्मी जवान की मौत स्कोर्पियो में बंद कर वारदात को दिया था अंजाम, लखनऊ मिलिट्री अस्पताल में तोड़ा दम 9 सितंबर को अहले सुबह हुई थी घटना, गम और गुस्से में है सहुका के ग्रामीण यह भी पढ़ें- आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, मौत के बाद भारी बवाल; जमीन विवाद में हत्याघटना का विवरण रामगढ़, एक संवाददाता। बीते 9 सितंबर को अहले सुबह स्कॉर्पियो में बंद कर पेट्रोल छिड़ककर जलाए गए आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही पैतृक गांव में मातम पसर गया। शत्रुघ्न यादव भारतीय सेना में जवान के पद पर तैनात थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे।घटनास्थल और उपचार 9 सितंबर की सुबह रामगढ़ में जमीन रजिस्ट्री में पैसे के लेन देन विवाद में जव...