जौनपुर, मार्च 8 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी गांव में अज्ञात लोगों ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।सरौनी पश्चिम पट्टी निवासी अवनीश कुमार पुत्र अच्छेलाल की ग्राम पंचायत नई बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तीन अज्ञात लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसमें करीब 15 से 20 साइकिल और अन्य ऑटो पार्ट्स शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.