पेट्रोल की बढ़ती कीमत का कांग्रेस ने किया विरोध
देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। शिवमूर्ति चौक पर शनिवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता, व्यापारी वर्ग और वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि यदि पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी। यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.