नई दिल्ली, जून 9 -- भारत सरकार देश में पेट्रोल का भारी-भरकम खर्च और बढ़ता प्रदूषण कम करने के लिए एथेनॉल वाले ईंधन को खूब बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में अब भारतीय मार्केट में नया और सस्ता E85 फ्यूल (85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल का मिक्स) कदम रख चुका है। लेकिन सबसे बड़ा पंगा यह है कि अगर आप आज ही इस सस्ते ईंधन को अपनी गाड़ी में डलवाना चाहें, तो आपके पास चुनने के लिए केवल 3 गाड़ियां ही मौजूद हैं। फिलहाल हमारे पूरे ऑटो मार्केट में सिर्फ एक कार और दो मोटरसाइकिल ही ऐसी हैं जो एथेनॉल ईंधन पर बिना किसी दिक्कत के आराम से दौड़ सकती हैं। आइए जानते हैं इन तीनों ही गाड़ियों के बारे में विस्तार से।मारुति वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर को बिल्कुल नए फ्लेक्स-फ्यूल अवतार में उतारा है। यह भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल...