नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका-इजरायल-ईयरा युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश में LPG का संकट बना हुआ है। इस बीच, पेट्रोल और डीजल बढ़ती कीमतें और कमी ने लोगों की परेशानी में दोगुना इजाफा कर दिया है। पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं। पेट्रोल की कमी के चलते अब लोगों का ध्यान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर जाने लगा है। भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड अब पेट्रोल स्कूटर पर भारी भी पड़ रही है। इसमें टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक ईवी, ओला S1, एथर रिज्टा जैसे कई प्रमुख मॉडल शामिल हैं। हालांकि, मार्केट में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है जिसकी रेंज 322Km है। यहां हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसकी ज्यादा चर्चा नहीं होती, लेकिन रेंज के मामले में ये देश के सभी ई-स्कूटर पर भारी है। दरअसल, हम जिस मॉडल की...