किशनगंज, मई 6 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित नयारा पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जांच की गई । जिसमें जिला अपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड अपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी जांच के दौरान उपस्थित रहे।

जांच के निष्कर्ष जिला अपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जांच में दो मुख्य बातें निकल कर सामने आई हैं पहली पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20% तक पाई गई और दूसरी अधिक बारिश की वजह से टंकी में पानी घुस गया हैं। साथ ही अधिकारी ने बताया कि अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि जांच को प्रभावित करने के लिए पानी का बहाना बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि टेढ़ागाछ प्रखंड के नयाबस्ती मुशहारा स्थित टेढ़ागाछ-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर संचालित नयारा पेट्रोल पं...