जमशेदपुर, मई 24 -- पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का असर दिन-रात घर-घर सामान पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स पर भी पड़ा है। इसके कारण उनकी कमाई घट गई है। भीषण गर्मी में 24 घंटे डिलीवरी करने वाले गिग वर्कर्स 12 से 16 घंटे तक काम करते हैं। इसमें बमुश्किल 600 से 700 रुपये की कमाई होती है। लेकिन एक महीने में दो बार तेल की कीमत बढ़ने के कारण इनकी कमाई घट गई है। मई की शुरुआत में पेट्रोल 97.79 रुपये प्रति लीटर था, जो दो बार में 3.85 पैसे बढ़कर 101.64 रुपये हो गया है। अनुपम ने कहा कि वह सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक काम करते हैं और दो दिन में एक-डेढ़ घंटे का रेस्ट लेते हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार : पूर्णिया में पेट्रोल अब 111.96 रुपया प्रति लीटर रोहित ने कहा कि एक महीने पहले इसमें काम करना शुरू किया है। उन्होंने स्पीड बाइक रखी है, जिसमें तेल ज्यादा ...