गढ़वा, मार्च 8 -- कांडी, प्रतिनिधि। पेट्रोल की किल्लत व नहीं मिलने या बंद होने की अफवाह का असर कांडी में भी दिखने लगा है। पेट्रोल लेने के लिए वाहन चालकों की काफी भीड़ पेट्रोल पंप पर लग रही है। पेट्रोल लेने के लिए घंटों लोग लाइन में खड़े दिख रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ दो पहिया वाहन चालकों की दिख रही है। प्रखंड मुख्यालय के तीन पेट्रोल पंप में से मात्र एक पेट्रोल पंप रामलखन पेट्रोलियम पर ही पेट्रोल मिल रहा है। वहीं अन्य दो पेट्रोल पंप रेशम लक्ष्मी व रघुनाथ जी फ्यूल पर समाचार लिखे जाने तक पेट्रोल नहीं था। एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलने से वाहन चालकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल की किल्लत की आशंका को लेकर सभी वाहन चालक टंकी फूल करा रहे हैं। उसे पेट्रोल की किल्लत हो रही है। लोग गैलन या डब्बा लेकर भी पंप पर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्...