आदित्यपुर, मई 25 -- आदित्यपुर। जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में पेट्रोल की किल्लत और अफरा-तफरी के बीच आदित्यपुर के पान दुकान चौक स्थित आशियाना फ्यूल एंड सर्विस सेंटर (इंडियन ऑयल डीलर) ने ग्राहकों को लगातार सेवा देकर राहत पहुंचाई। जहां कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित रही, वहीं इस पेट्रोल पंप पर नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया गया। भीड़ को देखते हुए इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय विक्रय पदाधिकारी अभिनव कुमार और पंप प्रबंधक मुकेश कुमार स्वयं व्यवस्था संभालते रहे और ग्राहकों को कतारबद्ध तरीके से ईंधन उपलब्ध कराया गया। पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार, आदित्यपुर के साथ-साथ जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से भी बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे, लेकिन किसी को परेशानी नहीं हुई। यह भी पढ़ें- जिले के पेट्रोल पंपों से तेल व गैस की आ...