नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) ने भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार 'Syros Flex Fuel Vehicle' (FFV) के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस कर दिया है। यह कदम भारतीय मार्केट में वैकल्पिक ईंधन की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किआ की यह नई कार न केवल साधारण पेट्रोल पर चल सकती है, बल्कि इसमें 100 पर्सेंट तक एथेनॉल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यानी आप चाहें तो इसमें प्योर पेट्रोल डालें, प्योर एथेनॉल भरवाएं या फिर दोनों का मिश्रण इस्तेमाल करें। यह गाड़ी बिना किसी परेशानी के सड़क पर फर्राटा भरेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके लॉन्च डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।पावरट्रेन में हुए बड़े बदलाव परफॉर्मेंस की बात करें तो Syros FFV में 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर, डायरेक्ट-इजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। ...