नई दिल्ली, जून 16 -- भारतीय मार्केट बहुत जल्द एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। देश की सड़कों पर अब ऐसी गाड़ियां दौड़ने के लिए तैयार हैं, जो 85 पर्सेंट या उससे ज्यादा इथेनॉल वाले ईंधन (फ्लेक्स-फ्यूल) से चलेंगी। मारुति सुजुकी ने पहले ही वैगनआर पर बेस्ड देश की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल को पेश कर दिया है। हाल ही में नागपुर में हुए एक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अगले कुछ महीनों में मारुति सुजुकी, टोयोटा, एमजी (MG), हुंडई और टाटा जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नए फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल्स मार्केट में उतारने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी धांसू कारें इस लिस्ट में शामिल हैं।मारुति फ्रोंक्स फ्लेक्स-फ्यूल मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर फ्रोंक्स का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लाने क...