नई दिल्ली, मई 15 -- Petrol and Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल शुक्रवार को प्रति लीटर 3-3 रुपये महंगा हो गया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से सप्लाई सीमित रही है। इसी वजह से अब तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़े हैं। तेल कंपनियों ने 4 साल बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है, कंपनियों ने इससे पहले अप्रैल 2022 में पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस बढ़ाए थे। अब इतने पहुंच गए पेट्रोल-डीजल के दामअब दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम बढ़कर 97.77 रुपये पहुंच गए हैं। इस बढ़ोतरी से पहले दिल्ली में पेट्रोल के दाम 94.77 रुपये प्रति लीटर पर थे। वहीं, डीजल के दाम बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचे हैं, जो कि पहले 89.67 रुपये प्रत...