नई दिल्ली, मई 30 -- ग्लोबल टेंशन के बीच भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए हैं। इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के बाद से ही पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कर रही है।कितनी हुई कटौती पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD), दोनों की कीमतों में प्रति लीटर 22 रुपये की कटौती की घोषणा की गई। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। सरकार ने इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से प्रति लीटर 6-7 रुपये की कटौती की थी। पिछली कटौती के बाद HSD की कीमत 402.78 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। अब 22 रुपये की एक ...