नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर यही सिलसिला आगे भी जारी रहा तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी कम हो सकती हैं।ब्रेंट क्रूड की कीमतें ब्रेंट क्रूड की कीमत अगस्त के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। मंगलवार को कारोबार के दौरान इसकी कीमत 3 फीसदी से अधिक टूट गई। इससे एक दिन पहले भी ब्रेंट क्रूड में करीब 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि अक्टूबर के अंत में कीमतें छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं लेकिन अब उनमें भारी गिरावट आई है। अमेरिका में गैसोलीन की कीमत भी जुलाई के बाद पहली बार 4 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आ गई है। ...