देहरादून, मई 17 -- नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नई टिहरी के गणेश चौक पर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पूतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि डब्बल इंजन की सरकार ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। रविवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल के नेतृत्व में गणेश चौक बौराड़ी में मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि केंद्रीय सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, खाद्य तेल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर आज जनता की कमर तोड़ने का कुत्सित काम किया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन ...