पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि कर दी गई है। जिसका सीधा असर अब यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। सरकार की ओर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों की नयी किराया दर को लेकर अभी प्रक्रिया चल रही है। परन्तु स्थानीय बस एवं ऑटो संघ में यात्री किराया में वृद्धि को लेकर अभी से विचार चलने लगा है। बस एसोसियेशन एवं ऑटो संघ की अलग-अलग बैठक बुलायी जा रही है। बता दें कि जिले में करीब 250 निजी बस एवं पांच हजार के करीब ऑटो का परिचालन हो रहा है। चर्चा है कि बस एवं ऑटो दोनों में प्रति किलोमीटर के हिसाब से पचास पैसे तक की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। जिले में संचालित बसों का किराया अभी प्रति किलोमीटर 1.70 रूपये निर्धारित है। प्रमंडलीय बस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष स्वराज सिंह ने बताया कि डीजल के दाम में हुई बढ़ो...