बिहारशरीफ, मई 17 -- जंग की तपिश: पेट्रोलियम की कीमत बढ़ने से भाड़ा बढ़ने की सता रही चिंता सार्वजनिक वाहनों पर दिखने लगी भीड़, निजी वाहनों की रफ्तार थमी बाइक व कार जैसे छोटे वाहनों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट सीएनजी टेम्पो व ई-रिक्शा अधिक दिख रहे सड़कों पर फोटो: पेट्रोल पंप: बिहारशरीफ बाइपास स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए कतार में खड़े वाहन। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अब सार्वजनिक वाहनों के किराये में बढ़ोतरी की आशंका सताने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग खर्च कम करने के लिए निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिव...